1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICSI CSEET 2023: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

ICSI CSEET 2023: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

 Published : Jul 23, 2023 10:45 am IST,  Updated : Jul 23, 2023 10:45 am IST

ICSI CSEET 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की तरफ से सीएसईईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

CSEET 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी - India TV Hindi
CSEET 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

ICSI CSEET 2023: सीएसईईटी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की तरफ से सीएसईईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। शेड्यूल के मुताबिक इस परीक्षा को 30 जुलाई 2023, रविवार के दिन आयोजित कराया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड  

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर स्टूडेंट टैब पर जाएं और सीएसईईटी लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर “ICSI CSEET 2023 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
  • इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • फिर उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

सीएसईईटी पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर पर कम से कम 40 प्रतिशत और सभी पेपरों पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। किसी भी गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जायेंगे।

क्या है CSEET

सीएसईईटी या सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) द्वारा सीएस पाठ्यक्रम के लिए आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। यह एक अनिवार्य परीक्षा है जिसे सीएस पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों को देना पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन