1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IIMC Admission 2023: पीजी कोर्सेज में एडिमिशन लेने के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

IIMC Admission 2023: पीजी कोर्सेज में एडिमिशन लेने के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 02:37 pm IST

IIMC Admission 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 19 अप्रैल को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (IIMC) के पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समाप्त कर देगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IIMC Admission 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 19 अप्रैल को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (IIMC) के पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समाप्त कर देगी। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

इस परीक्षा के माध्यम से निम्नलिखित पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकेगा-

  • अंग्रेजी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
  • हिन्दी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
  • रेडियो और टीवी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
  • विज्ञापन और जनसंपर्क में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
  • डिजिटल मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम।

इसके लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, ओबीसी श्रेणी के लिए ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष है और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष।

ये भी पढ़ें- BPSC 68th Main Exam 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन