1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JAM 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, जानें अब क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख

JAM 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, जानें अब क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख

 Published : Oct 15, 2023 11:51 am IST,  Updated : Oct 15, 2023 11:51 am IST

JAM 2024 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो इच्छुक कैंडिडेट्स पहले आवेदन करने से किसी कारणवश चूक गए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JAM 2024 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छसी खबर है। JAM 2024 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दी गई है। इस संबंध में IIT मद्रास ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं पाया था, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस साल JAM 2024 का आयोजन IIT मद्रास द्वारा किया जा रहा है। 

लास्ट डेट

ऑफिशियल वेबसाइट जारी की गई जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार अब 20 अक्टूबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। पहले JAM 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2023 तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 20 अक्टूबर कर दिया गया है। 

आवेदन शुल्क 
JAM 2024 के लिए आवेदन करने वाले SC, ST, PwD उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 900 रुपये और दोनों पेपर के लिए ₹1250 का भुगतान करना होगा। जबकि, बाकी सभी कैटेगरी के उम्ममीदवारों को एक पेपर के लिए 1800 रुपये और दो पेपर के लिए 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। 

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

परीक्षा सात पेपर बायोटेक्नोलॉजी (बीटी), रसायन विज्ञान (सीवाई), अर्थशास्त्र (ईएन), भूविज्ञान (जीजी), गणित (एमए), गणितीय सांख्यिकी (एमएस, और भौतिकी (पीएच)) के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के 100 से अधिक शहरों में होगी।

ये भी पढ़ें: क्या है इजराइल की रिजर्व्ड आर्मी
ये हैं दुनिया के 5 सबसे जहरीले जीव, पल भर में सुला देते हैं मौत की नींद 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन