1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Advanced 2023 admit card: जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2023 admit card: जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2023 11:22 am IST,  Updated : May 29, 2023 11:22 am IST

जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2023 admit card- India TV Hindi
JEE Advanced 2023 Image Source : FILE

इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी द्वारा जेईई (एडवांस्ड) के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई (एडवांस्ड) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे लॉगिन पेज पर क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई (एडवांस्ड) 2023 रविवार, 4 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाला है। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। उसी के लिए एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लें और परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की एक कॉपी के साथ एक वैध आईडी लेकर आएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यास और मॉक टेस्ट भी उपलब्ध हैं। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर ले सकते हैं।  उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर जेईई (एडवांस्ड) 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2023 admit card: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर जाएं।

फिर 'जेईई एडवांस 2023 एडमिट कार्ड' नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब यह आपको नए पेज पर रिडायरेक्ट करेगा जहां आपको लॉगिन पेज पर अपनी क्रेडेंशियल डालनी होगी।
इसके बाद जेईई एडवांस 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब इसे डाउनलोड करें और इसे भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन