1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Mains 2023 Session 2 Admit card: जेईई मेंस के दूसरे सत्र का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Mains 2023 Session 2 Admit card: जेईई मेंस के दूसरे सत्र का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2023 08:02 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 08:02 pm IST

जेईई मेंस के दूसरे सत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

JEE Mains 2023- India TV Hindi
JEE Mains 2023 Session 2 Admit card Image Source : EXAMINATIONSERVICES.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन के दूसरे सेशन का एडमिट कार्ड (JEE Mains 2023 Session 2 Admit card) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट का पता है- jeemain.nta.nic.in. जानकारी के लिए बता दें कि 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए ये एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। 

ध्यान दें कि JEE Mains के दूसरे सेशन की परीक्षाएं 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना आवश्यक है। जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) - 2023 सत्र 2 (अप्रैल 2023) लगभग 9.4 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।

Direct Link here

JEE Mains 2023 Session 2 Admit card: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपनी ब्रांच के साथ लॉग इन करें

अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा

इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत को देखते हुए प्रिंट निकाल लें।

इसे भी पढ़ें-

JEE NEET Free Coaching: इस राज्य की सरकार नए सेशन 2023-24 में JEE और NEET की कराएगी फ्री कोचिंग, जानें पूरी डिटेल

Success Story: न रिवीजन न पढ़ने का मिला ज्यादा समय, सिर्फ 4 महीने में क्रैक की UPSC; पढ़ें IAS सौम्या शर्मा की कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन