Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MHT CET 2023: खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन में बदलाव

MHT CET 2023: खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन में बदलाव

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Apr 21, 2023 04:46 pm IST, Updated : Apr 21, 2023 04:46 pm IST

MHT CET 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से आज यानी 21 अप्रैल को MHT CET 2023 के आवेदनों में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

MHT CET 2023: महाराष्ट्रा सीईटी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से आज यानी 21 अप्रैल को MHT CET 2023 के आवेदनों में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स को अपने आवेदन में सुधार करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने एप्लीकेशन में बदलाव कर सकते हैं। 

ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स 25 अप्रैल 2023 तक अपने एप्लीकेशन में बदलाव कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि वे लास्ट डेट से पहल आवेदन में करेक्शन कर लें, इसके बाद एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन में करेक्शन कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक फॉर एप्लीकेशन करेक्शन

इन आसान स्टेप्स से करें बदलाव

  • MAHACET की आधिकारिक साइट mahacet.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीईटी लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को होम पेज पर उपलब्ध एमएचटी सीईटी 2023 लिंक मिलेगा।
  • खाते में प्रवेश करें और आवेदन पत्र में परिवर्तन करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें  

ये भी पढ़ें-  यहां मिलता है दुनिया का सबसे मीठा पानी, भारत में नहीं बल्कि इस देश में है ये जगह

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement