1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Mumbai University: मुंबई विश्वविधालय की 14 जुलाई को होने वाली सभी परिक्षाएं रद्द, नई तारीख की घोषणा जल्द होगी

Mumbai University: मुंबई विश्वविधालय की 14 जुलाई को होने वाली सभी परिक्षाएं रद्द, नई तारीख की घोषणा जल्द होगी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 13, 2022 11:15 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 11:15 pm IST

Mumbai University: बाढ़ और भारी बारिश की वजह से मुंबई का हाल बेहाल है। इसी को देखते हुए मुंबई विश्वविधालय की 14 जुलाई को होने वाली सभी परिक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

Mumbai University- India TV Hindi
Mumbai University

Highlights

  • मुंबई विश्वविधालय की 14 जुलाई को होने वाली सभी परिक्षाएं रद्द
  • परीक्षा के नए तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी
  • महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से लेना पड़ फैसला

Mumbai University: बाढ़ और भारी बारिश की वजह से मुंबई का हाल बेहाल है। इसी को देखते हुए मुंबई विश्वविधालय की 14 जुलाई को होने वाली सभी परिक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। भारी बारिश में छात्रों को कोई जोखिम न उठाना पड़े इस वजह से विश्वविधालय ने यह फैसला लिया है। परीक्षा के नए तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। मुंबई विश्वविधालय में कल मुख्यत: इंजिनियरिंग की परिक्षा ली जाएगी। बता दें कि इस वक्त महाराष्ट्र में बारिश की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 

बारिश की वजह से बेहाल हुआ मुंबई

मुंबई में मंगलवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बीच पानी भरने के चलते अंधरी सब-वे को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने पहले ही आज से अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह 11:44 पर समंदर में 4.68 मीटर हाईटाइड का अनुमान है। इस दौरान समंदर 14 फ़ीट ऊंची लहरें उठेंगी। लोगों को समंदर किनारों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

पालघर में भूस्खलन

पालघर जिले के वसई इलाके में भूस्खलन के चलते मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है।अब तक दो लोगों को बचाया गया। इस हादसे में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक 2 लोगों को मलबे से निकाला गया है। दो और लोगों के मलबे में फंसे होने की जानकारी है। उनकी तलाश चल रही है। जिन लोगों को निकाला गया वो गंभीर रूप से जख्मी हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। 

रत्नागिरी के चिपलुन में जमीन में आई बड़ी दरार

महाराष्ट्र रत्नागिरी के चिपलुन में वसे गांव के पास भारी बारिश और चट्टान खिसकने से ज़मीन में आई बड़ी दरार। पिछले 3 दिनों से रत्नागिरी समेत पूरे कोंकण में ज़बरदस्त बारिश हो रही है। ज़मीन में दरार आने से गांववालों में बढ़ी घबराहट और दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को एहतियातन पहाड़ के पास बने गांवों को छोड़ किसी सुरक्षित जगह जाने की दी सलाह

पंचगंगा नदी खतरे के निशान की ओर

कोल्हापुर में पंचगंगा नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है।  54 बांध पानी में डूब गए हैं। कोल्हापुर जिले में बारिश जारी है।  आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रायगढ़ जिले की सभी नदियां उफान पर

रायगढ़ जिला पिछले दो दिनों से बारिश की चपेट में है। यहां की सभी नदियां उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने नदी के किनारे और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रायगढ़ जिले में राहत और बचाव दल को अलर्ट कर दिया गया है।

नागुपर में मूसलाधार बारिश

नागपुर में पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिस वजह से शहर के तालाब नालें और शहर के बीच से बहने वाली नदियां उफान पर हैं। नागपुर में कई तालाब ओवरफ्लो होने की वजह से तलाबों के गेट खोल दिए गए हैं इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नागपुर के निचले इलाके में और अंडर पास में पानी भर गया है ,वहीं नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है इसके मद्देनजर पुलिस ने यातायात बंद कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन