1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET SS परीक्षा 2023 स्थगित, जानें क्या है कारण; जल्द जारी होंगी नई तारीखें

NEET SS परीक्षा 2023 स्थगित, जानें क्या है कारण; जल्द जारी होंगी नई तारीखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2023 06:37 pm IST,  Updated : Aug 31, 2023 06:37 pm IST

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर NEET SS 2023 को स्थगित कर दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नीट एसएस 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- सुपर स्पेशलिटी (NEET SS) 2023 को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 8 सितंबर से 10 सितंबर 2023 तक दिल्ली में लागू यात्रा प्रतिबंधों की वजह से NEET-SS 2023 स्थगित कर दी गई है। 

इस तारीख को होनी थी परीक्षा

पहले इस NEET SS 2023 परीक्षा को  9 सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित किया जाना था। देश भर में डीएम, एमसीएच और डीआरएनबी सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का संशोधित कार्यक्रम शीघ्र ही एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचिक किया जाएगा। 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर, 2023 को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और परिणामस्वरूप दिल्ली में यात्रा प्रतिबंध लागू होंगे।

आधिकारिक नोटिस 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "भारत में 9 और 10 सितंबर, 2023 को होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन और उसके परिणामस्वरूप यात्रा प्रतिबंधों के मद्देनजर जो अब 8 सितंबर से 10 सितंबर 2023 तक दिल्ली में लागू होंगे। जिस कारण नीट-एसएस 2023 का आयोजन, जिसे पूरे देश में 9 और 10 सितंबर 2023 को आयोजित करने की घोषणा की गई थी, उसे स्थगित कर दिया गया है।'' 

ये भी पढ़ें: क्या आपके ट्रेन टिकट पर कोई दूसरा शख्स कर सकता है सफर?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन