1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. नीट यूजी 2025 के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? यहां जानें तारीख

नीट यूजी 2025 के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? यहां जानें तारीख

 Published : Apr 24, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 01:18 pm IST

नीट यूजी ने बीती रात एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, अब छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह कब जारी की जाएगी?

NEET UG 2025- India TV Hindi
NEET UG 2025 Image Source : META AI

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 4 मई को  नेशनल एंट्रेंस एलिजिबिलिटी टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रही है। इसे लेकर बीती रात एनटीए ने सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस साल नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in. पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप से संबंधित मदद के लिए क्या करें?

NTA ने एक नोटिस जारी कर जानकारी दी कि छात्रों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, ऐसे में अगर किसी छात्र को एग्जाम सिटी स्लिप से दिक्कत है तो वे एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस जारी किए हैं जो 011- 40759000 और 011-69227700, है। साथ ही ईमेल एड्रेस neetug2025@nta.ac.in. भी दिया गया है।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

एग्जाम सिटी जारी करते हुए एनटीए ने छात्रों को बताया कि ये एग्जाम सिटी स्लिप है, इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें, ऐसे में सवाल उठता है कि नीट यूजी 2025 के लिए एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा? जबकि परीक्षा 4 मई को आयोजित होनी है। ऐसे में छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा के लिए छात्रों को एग्जाम के 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर जानकारी दी जाएगी यानी एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किया जा सकता है।

एक ही दिन में खत्म होगी परीक्षा

एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट  नीट यूजी 2025 परीक्षा एक ही दिन में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन (03) घंटे की होगी। वहीं, दिव्यांग छात्रों को 3 घंटे (03:00 बजे) की अवधि की परीक्षा के साथ एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

यूपी में शिक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, सरकार ने 104 वर्ष पुराना नियम बदला

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन