NEET UG 2025: जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे उन सभी के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप को जारी कर दिया है। सिटी इंटीमेशन स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को होना है।
NEET UG 2025: कैसे करें चेक व डाउनलोड
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नीट यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीददवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग ही विंडो में सिटी इंटीमेशन स्लिप खुल जाएगी।
- इसके बाद उम्मीदवार सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 1 मई को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले NTA की तरफ से एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक एग्जाम सिटी स्लिप को 26 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
नीट यूजी परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 180 प्रश्न शामिल होंगे, जिन्हें 180 मिनट में पूरा करना होगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा
ये भी पढ़ें-
MBBS के लिए NEET में कितने नंबर लाने पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज? जानें