1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET Exam: 26 और 27 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET Exam: 26 और 27 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jun 21, 2025 02:09 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 02:11 pm IST

UGC NET Exam: 26 जून और 27 जून 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

 26 और 27 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी- India TV Hindi
26 और 27 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी Image Source : PEXELS

UGC NET Exam: यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 26 जून और 27 जून 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक

इससे पहले, NTA ने 25 जून की परीक्षा के लिए UGC NET परीक्षा शहर की पर्ची जारी की थी। परीक्षा शहर की पर्ची का उद्देश्य उम्मीदवारों को उस शहर के आवंटन के बारे में अग्रिम जानकारी प्रदान करके सुविधा प्रदान करना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। एनटीए ने कहा कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 बाद में जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून 2025 तक आयोजित की जानी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। इसके अलावा, प्रश्नपत्र में दो खंड होंगे, जिनमें से दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड/जांचने में कठिनाई होती है, तो अभ्यर्थियों को 011-40759000 पर संपर्क करने या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

NEET PG 2025 के आवेदन में किन फील्ड्स में नहीं कर सकते हैं सुधार? खुल गई है करेक्शन विंडो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन