1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2023 04:57 pm IST,  Updated : Aug 16, 2023 04:57 pm IST

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। वे उम्मीदवार जो इस दूसरे चरण के काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

UP NEET UG 2023 Counselling- India TV Hindi
UP NEET UG 2023 Counselling Image Source : FILE

यूपी के मेडिकल एजुकेशन और ट्रेनिंग के डायरेक्टर जनरल ने 16 अगस्त, 2023 को यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार एमबीबीएस/बीडीएस कोर्सों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि अलॉटमेंट प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है और 18 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी। रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस जमा करने की तारीख 19 अगस्त तक है।

बता दें कि डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन ऑनलाइन 19 अगस्त तक किया जाएगा। उम्मीदवार 21 अगस्त से 24 अगस्त तक विकल्प भर सकते हैं। अलॉटमेंट रिजल्ट 25 अगस्त या 26 अगस्त, 2023 को घोषित किए जाएंगे। अलॉटमेंट लेटर 28 अगस्त से 2 सितंबर, 2023 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। सेशन 1 सितंबर, 2023 से शुरू होगा।

पहले दौर वाले क्या करें?

जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के पहले दौर के दौरान रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों ने NEET UG परीक्षा पास की है वे काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

Direct link to apply

UP NEET UG 2023 Counselling: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
एक बार हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जिन उम्मीदवारों ने पहले चरण की काउंसलिंग में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे ₹2000/- रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके काउंसलिंग में शामिल ले सकते हैं। भुगतान एसबीआई बैंक के माध्यम से किया जाना चाहिए। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

NVS Class 6 Admission 2024: कल खत्म हो रहे एनवीएस कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन