1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपी में दारोगा भर्ती परीक्षा आज से हुई शुरू, सॉल्वर गैंग रडार पर, 15.75 लाख कैंडिडेट्स आजमा रहे किस्मत

यूपी में दारोगा भर्ती परीक्षा आज से हुई शुरू, सॉल्वर गैंग रडार पर, 15.75 लाख कैंडिडेट्स आजमा रहे किस्मत

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 14, 2026 12:19 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 12:20 pm IST

यूपी में दारोगा भर्ती को लेकर परीक्षा चल रही है। इस बीच कड़ी सख्ती की जा रही है और सॉल्वर गैंग पर नजर रखी जा रही है। इस बार 15 लाख 75 हजार से ज्यादा कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

UP SI recruitment exam- India TV Hindi
यूपी में दारोगा भर्ती परीक्षा आज से शुरू Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ:  यूपी SI भर्ती परीक्षा को लेकर फुल प्रूफ तैयारी है। सॉल्वर गैंग रडार पर है और 1090 सेंटर पर खुफिया नजर है। 10-12 हजार में परीक्षा पेपर के दावे पर शिकंजा कसा गया है। 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। कड़ी सुरक्षा में आज और कल एग्जाम हो रहा है। 15.75 लाख कैंडिडेट इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मुन्ना भाईयों से निपटने की खास तैयारी

यूपी में दारोगा भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है और इस बार सॉल्वर गैंग से लेकर मुन्ना भाईयों से निपटने के लिए प्रशासन सबसे बड़ी तैयारी के साथ उतरा है। एग्जाम से ठीक पहले भर्ती बोर्ड ने 3 टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज कर एक्शन शुरू किया है। इन टेलीग्राम चैनल पर दारोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है। अलग-अलग इनपुट के आधार पर दबिश दी जा रही है। यूपी के सभी 75 जिलों में 1090 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

फुल प्रूफ तैयारी के साथ प्रशासन ने 4543 दारोगा भर्ती एग्जाम को कंडक्ट कराने में युद्धस्तर पर जुटी है। आज और कल दो दिन 2 पाली में एग्जाम होना है। आज पहली पाली की परीक्षा जारी है। सभी सेंटर के बाहर मनाही का बोर्ड लगा हुआ है। क्या-क्या नहीं लाना है, ये सारी लिस्ट हर सेंटर पर चिपकाई गई है। घड़ी, ज्वैलरी, पर्स, चाबी, काला चश्मा पहन कर आने वालों को एंट्री नहीं दी जा रही है।

यूपी में दारोगा की भर्ती परीक्षा में 15 लाख 75 हजार से ज्यादा कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी सेंटरों पर आज सुबह अभ्यार्थियों की भीड़ उमड़ी है। कई लेयर की चेकिंग के बाद अंदर भेजा गया है। एग्जाम सेंटर के आस पास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए खुफिया टीम तैनात की गई है।

राजधानी लखनऊ में इस वक्त 54 सेंटर पर पेपर जारी है। सभी जगहों पर एग्जाम सही तरीके से चल रहा है। LIU और SOG की टीम लगातार एक्टिव है। पहले से जो सॉल्वर गैंग और नकल से जुड़े मामलों में संदिग्ध रहे हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन