1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. बिहार डीएलएड 2025 के लिए क्या है एलिजिबिलिटी? आवेदन करने की लास्ट डेट करीब

बिहार डीएलएड 2025 के लिए क्या है एलिजिबिलिटी? आवेदन करने की लास्ट डेट करीब

 Published : Jan 20, 2025 06:24 pm IST,  Updated : Jan 20, 2025 06:24 pm IST

बिहार डीएलएड 2025 के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर दें।

बिहार डीएलएड 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब- India TV Hindi
बिहार डीएलएड 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब Image Source : PEXELS

Bihar D.El.Ed 2025: अगर आप भी बिहार डीएलएड 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बहुत जल्द बिहार डीएलएड 2025 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें।

Bihar D.El.Ed 2025: कब खत्म हो रहे आवेदन?

जानकारी दे दें कि बिहार डीएलएड 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 फरवरी है। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार इसके लिए 22 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

Bihar D.El.Ed 2025: कौन है आवेदन का पात्र?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए पात्रता को समझ सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा में कम से कम पचास प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। 2025 में बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। 
  • परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Bihar D.El.Ed 2025: कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना  होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे चेक करें और सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसका एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

एक दो नहीं बल्कि चार राज्यों से लगती है इस जिले की सीमा, जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन