Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. XAT 2025 के लिए अप्लाई करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जानें यहां

XAT 2025 के लिए अप्लाई करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जानें यहां

XAT 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबह है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करन के लिए क्या पात्रता है।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Nov 30, 2024 02:07 pm IST, Updated : Nov 30, 2024 02:07 pm IST
प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

XAT 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (XLRI), जमशेदपुर की तरफ से जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2025 के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 30 नवंबर को बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट xatonline.com पर जाकर XAT 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

XAT 2025 परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2024 को जारी किया जाएगा। संस्थान 31 जनवरी, 2025 को XAT परिणाम 2025 की घोषणा करेगा।

कौन है आवेदन का पात्र? 

XAT 2025 परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में तीन वर्षीय स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। स्नातक(UG) के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे प्रवेश वर्ष के अंत तक अपनी स्नातक की डिग्री का प्रमाण पत्र और मार्कशीट जमा कर दें। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएँ।
  • इसके बाद होमपेज पर, "रजिस्टर टैब" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, XAT ID और पंजीकरण लिंक प्राप्त करने के लिए एक नया खाता बनाएँ।
  • अब, उम्मीदवारों को XAT 2025 लॉगिन पासवर्ड बनाना होगा और फिर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद, XAT 2025 के लिए पसंदीदा परीक्षा शहर केंद्र का चयन करें और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब, उम्मीदवारों को राष्ट्रीयता और कार्यक्रम का चयन करना होगा और आवश्यक विवरण भरना होगा।
  • भुगतान करें और फिर सबमिट करें।
  • आखिरी में रिकॉर्ड के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

आवेदन शुल्क 

XAT 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को 2,200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (XLRI) कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वालों के लिए, प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement