1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में पहली बार जून के बजाय अप्रैल में शुरू हुआ नया एकेडमिक ईयर, जानें इसकी वजह

इस राज्य में पहली बार जून के बजाय अप्रैल में शुरू हुआ नया एकेडमिक ईयर, जानें इसकी वजह

 Published : Apr 07, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 04:53 pm IST

इस वर्ष गोवा में नए एकेडमिक ईयर की शुरुआत जून के बजाय अप्रैल से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्कूल्स में 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

गोवा में जून के बजाय अप्रैल में नया शैक्षणिक सत्र शुरू (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
गोवा में जून के बजाय अप्रैल में नया शैक्षणिक सत्र शुरू (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PEXELS

पहली बार गोवा के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र जून के बजाय अप्रैल में शुरू किया गया। यह कदम पूरे राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन का हिस्सा है। सोमवार को कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं शुरू हुईं, जिसमें 90 प्रतिशत उपस्थिति दर रही। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, तटीय राज्य के अधिकांश छात्र नए शेड्यूल से खुश हैं, हालांकि कुछ ने गर्म मौसम को लेकर चिंता व्यक्त की है। बता दें कि इससे पहले नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत जून में होती थी। 

'विद्यालयों में 90 प्रतिशत उपस्थिति'

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में 5वीं से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं संचालित करने वाले 2,153 स्कूल हैं। राज्य शिक्षा सचिव प्रसाद लोलिएनकर ने नए शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन सुबह राजधानी पणजी के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया और छात्रों की उपस्थिति की जांच की तथा उनसे फीडबैक भी लिया।

उन्होंने कहा, "हम यह भी जानना चाहते थे कि क्या छात्र शैक्षणिक वर्ष की समयसीमा आगे बढ़ाए जाने से परेशान हैं। गोवा में स्कूलों में 90 प्रतिशत उपस्थिति है, कुछ स्कूलों ने 100 प्रतिशत उपस्थिति की भी सूचना दी है। सभी छात्र स्वेच्छा से आए हैं।"

'80 प्रतिशत स्टूडेंट्स फैसले से खुश'

शिक्षा सचिव प्रसाद लोलिएनकर ने स्टूडेंट्स से बातचीत के बाद बताया कि अप्रैल में नया सत्र शुरु होने से 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सरकार के फैसले से खुश हैं। हालांकि, कुछ स्टूडेंट्स ने गर्मी को लेकर असुविधा जताई। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स ने विद्यालयों में खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी मांग की है। (पीटीआई इनपुट)

ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2025: इन कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।