1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब जारी होगा GATE 2024 का रिजल्ट, यहां जानें तारीख और कैसे कर सकेंगे चेक

कब जारी होगा GATE 2024 का रिजल्ट, यहां जानें तारीख और कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Mar 12, 2024 07:02 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 07:02 am IST

GATE 2024 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। जो भी उम्मीदवार GATE 2024 एग्जाम में उपस्थित हुए थे, उनको अब परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। कैंडिडेट्स का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

GATE 2024 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। जो भी उम्मीदवार GATE 2024 एग्जाम में उपस्थित हुए थे, उनको अब परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। कैंडिडेट्स का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर 16 मार्च 2024 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक बार जारी होने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट Gate2024.iisc.ac.in. पर देख सकेंगे।  

जानकारी दे दें कि उम्मीदवार अपना परिणाम GATE 2024 के ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल पर देख सकेंगे। परिणामों के साथ आईआईएससी 2024 के लिए कट-ऑफ विवरण भी जारी कर सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे चेक 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

इसके बाद नोटिफिकेशन वाले सेक्शन पर जाएं। 
इसके बाद संबंधित परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करें। 
इसके बाद आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
आखिरी में फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें। 

बता दें कि GATE 2024 को 3 फरवरी से लेकर 11 फरवरी 2024 के बीच आयोजित किया गया था। शेड्यूल के मुताबिक 16 मार्च को परिणाम आने के बाद, उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर 23 मार्च से 31 मई 2024 तक स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परिणाम जारी होने के बाद क्या? 

GATE परिणाम 2024 घोषित होने के बाद, उम्मीदवार 23 मार्च, 2024 से शुरू होने वाले GOAPS पोर्टल के माध्यम से अपने GATE 2024 स्कोरकार्ड तक पहुंच सकेंगे। इस स्कोरकार्ड के साथ, सफल उम्मीदवार GATE के माध्यम से एमटेक कार्यक्रमों या पीएसयू भर्ती अवसरों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 ये भी पढ़ें- रेलवे में टेक्नीशियन की सैलरी कितनी होती है? जानें कैसे बन सकते हैं
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।