1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICSI CS दिसंबर 2024 प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम के टॉप 3 में लड़कियों का बोलबाला, देखें टॉपर लिस्ट

ICSI CS दिसंबर 2024 प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम के टॉप 3 में लड़कियों का बोलबाला, देखें टॉपर लिस्ट

 Published : Feb 25, 2025 11:39 am IST,  Updated : Feb 25, 2025 11:43 am IST

ICSI CS दिसंबर 2024 प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए इस परीक्षा टॉप 3 टॉपर्स से अवगत होते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

ICSI CS दिसंबर 2024 प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम को  इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की तरफ से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में (ओल्ड सिलेबस, 2017) कशिश गुप्ता ने बाजी मारते हुए पहले पायदान पर अपनी जगह बनाई। वहीं, सीएस प्रोफेशनल पराीक्षा परिणाम (न्यू सिलेबस, 2022) में याशी धरम मेहता ने पहला स्थान हासिल किया। आप नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम( ओल्ड सिलेबस और न्यू सिलेबस) दिसंबर 2024 परीक्षा के टॉप 3 टॉपर्स के नाम देख सकते हैं। 

आईसीएसआई दिसंबर 2024 सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के टॉप 3 टॉपर्स

प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस, 2017) दिसंबर 2024 परीक्षा के टॉपर

  • कशिश गुप्ता- रैंक 1 
  • रुचि एस जैन- रैंक 2
  • दिव्यानी नीलेश सावना- रैंक 3

प्रोफेशनल प्रोग्राम (न्यू सिलेबस, 2022) दिसंबर 2024 परीक्षा के टॉपर

  • याशी धरम मेहता- रैंक 1
  • पी नितिन थेजा- रैंक 2
  • परिविंदर कौर- रैंक 3
  • नित्या शेखर शेट्टी- रैंक 3

ICSI CS Executive December 2024 Result:  कैसे करें चेक व डाउनलोड

सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इतना करने के बाग कैंडिडेट्स के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
अब कैंडिडेट्स को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
इतना करते ही कैंडिडेट्स के सामने उनका रिजल्ट खुल जाएगा। 
अब उम्मीदवार अपने कैंडिडेट्स को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
आखिरी में कैंडिडेट्स अपने ICSI CS प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2024 के रिजल्ट का एक प्रति ले लें।

ये भी पढ़ें- ICSI CS प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।