1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी, देखें टॉपर लिस्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी, देखें टॉपर लिस्ट

 Edited By: Akash Mishra
 Published : May 31, 2025 04:18 pm IST,  Updated : May 31, 2025 04:19 pm IST

झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा(साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम) के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। आइए इस खबर के जरिए टॉपर लिस्ट से अवगत होते हैं।

झारखंड बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
झारखंड बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा(साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम) के परिणाम को आज यानी 31 मई को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबासइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 12वीं कक्षा(साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम) के परिणाम में लड़कियों का लड़कों से बेहतर रहा। साइंस में 80.53 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़कों का रिजल्ट 48.43 प्रतिशक रहा। वहीं, कॉमर्स में 95 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 86 फीसदी रहा। साइंस स्ट्रीम में अंकिता दत्ता ने टॉप किया है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में रेशमी कुमारी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। आइए नीचे खबर में झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉप 5 की टॉपर लिस्ट से अवगत होते हैं।

टॉप 5 टॉपर लिस्ट (साइंस स्ट्रीम)

  • अंकिता दत्ता- रैंक 1
  • अंकित कुमार साह- रैंक 2
  • किशोर कुमार- रैंक 3
  • जगन्नाथ सिंह चौधरी- रैंक 3
  • हिमांशु कुमार- रैंक 3
  • जिया श्रीवास्तव- रैंक 4
  • मुस्कान कुमारी- रैंक 4
  • साक्षी गुप्ता- रैंक 4
  • आतोषी मिश्रा- रैंक 5

टॉप 5 टॉपर लिस्ट (कॉमर्स स्ट्रीम)

  1. रेशमी कुमारी
  2. हसन शेख 
  3. पियूष शॉ
  4. शौरव कुमार
  5. मुस्कान कुमारी

डिस्ट्रिक्टवाइज रिजल्ट: टॉप 5 

  • लातेहार: 100.000%
  • लोहरदगा: 98.690%
  • सिमडेगा: 98.040%
  • जामताड़ा: 97.720%
  • पाकुड़: 96.290%

रिजल्ट को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

बता दें कि इस साल का परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा। इस साल पिछले के मुकाबले 7 प्रतिशत बेहतर) है। साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। वहीं, कॉमर्स सट्रीम में कुल  91.2 परसेंट स्टूडेंट्स सफल हुए। झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 11 फऱवरी से 4 मार्च तक किया गया था। स्टूूडेंट्स को नवीनतम अपडेट के लिए झारखंड बोर्ड(JAC) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।