1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ओडिशा में सरकार प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए छात्रों को ’Happiness kit’ वितरित करेगी

ओडिशा में सरकार प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए छात्रों को ’Happiness kit’ वितरित करेगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2021 04:12 pm IST,  Updated : Feb 02, 2021 04:12 pm IST

ओडिशा में कोविड-19 महामारी स्थिति में सुधार के मद्दनेजनर इस महीने से विद्यालयों के खुलने की संभावना के बीच राज्य सरकार ने विद्यार्थियों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार में ‘हैप्पीनेस किट' देने का निर्णय लिया है.

Government in Odisha to distribute 'Happiness Kit' to...- India TV Hindi
Government in Odisha to distribute 'Happiness Kit' to students to increase immunity Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: ओडिशा में कोविड-19 महामारी स्थिति में सुधार के मद्दनेजनर इस महीने से विद्यालयों के खुलने की संभावना के बीच राज्य सरकार ने विद्यार्थियों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार में ‘हैप्पीनेस किट' देने का निर्णय लिया है. इस किट में उन्हें मूंगफली, गुड़ और चने वितरित किए जाएंगे.

एक अधिकारी ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में वितरण कार्यक्रम शुरू होना है और शुरुआती चरण में पांच जिले खुर्दा, कटक, पुरी, नयागढ़ और सुंदरगढ़ के विद्यार्थियों को यह किट मिलेगी उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक किट में पोषक खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, हल्दी, मूंगफली, गुड़, चना, दालचीनी, इलायची और बिस्कुट होंगे. इसके अलावा कलम, पेंसिल, नोटपैड, सैनिटरी नैपकिन, टूथपेस्ट, आयोडिन नमक और साबुन जैसे सामान भी होंगे.''

स्कूल व जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बताया कि इससे पांच जिलों के 1,916 विद्यालयों के कम से कम 1.83 लाख बच्चों को पहले चरण में फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को बाद में दूसरे जिलों में भी ले जाया जाएगा.

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।