1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पुलिस कांस्टेबल समेत इन पदों पर निकली है भर्ती, 700 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

पुलिस कांस्टेबल समेत इन पदों पर निकली है भर्ती, 700 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

 Published : Feb 21, 2026 07:22 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 07:22 pm IST

गोवा में फॉरेस्ट गार्ड, प्लाटून कमांडर समेत अन्य पदों (ग्रुप सी) पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 मार्च है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। गोवा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, प्लाटून कमांडर समेत अन्य पदों (ग्रुप सी) पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।  

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए 700 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

  • रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर- 13 
  • प्लाटून कमांडर (मेल)- 4 
  • राउंड फॉरेस्टर - 23 
  • पुलिस कॉन्स्टेबल (मेल/ फीमेल)- 360
  • पुलिस कॉन्स्टेबल (आर्म्ड पुलिस)- 119
  • पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर (ग्रेड III)- 111
  • कॉन्स्टेबल (Greaser)- 1 
  • कॉन्स्टेबल (Electrician)- 1 
  • फॉरेस्ट गार्ड - 9
  • असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (मेल)- 4 
  • वार्डन (मेल)- 60 
  • मैट्रन (फीमेल)- 10
  • Lascar (मेल)- 5
  • Escort (फीमेल)- 2

इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर  एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, आवेदन करने पहले उम्मीदवार इसे एक बार चेक अवश्य कर लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे अपनी पैनी निगाह आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-  कब जारी होगी GATE 2026 आंसर-की, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।