GATE परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) आंसर-की 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट- gate2026.iitg.ac.in पर जारी की जाएगी। एक बार जारी होने पर स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट - gate2026.iitg.ac.in पर जाकर आंसर-की को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, GATE आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल (एनरोलमेंट ID या ईमेल एड्रेस और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा।
आंसर-की जारी होने के साथ ही, इसके खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को खोल दिया जाएगा। ऑब्जेक्शन विंडो को एक तय समय के लिए खोला जाएगा। इस बीच ही इच्छुक उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकेंगे। हालांकि, आपत्ति उठाने हेतु उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
GATE रिजल्ट 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट - gate2026.iitg.ac.in पर अनाउंस किया जाएगा। कैंडिडेट ऑफिशियल पोर्टल - gate2026.iitg.ac.in पर GATE रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि GATE परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को हुआ था।
GATE भारत में टेक्निकल पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कैंडिडेट की अलग-अलग अंडरग्रेजुएट सब्जेक्ट की समझ को असेस करता है। यह IITs, NITs, और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.E. जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम और डायरेक्ट PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक गेटवे के रूप में काम करता है। इसके अलावा, कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) रिक्रूटमेंट के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल करते हैं।
संपादक की पसंद