1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में सरकार ने बदल दी स्कूलों की टाइमिंग, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

इस राज्य में सरकार ने बदल दी स्कूलों की टाइमिंग, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

 Published : Nov 10, 2023 04:42 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 06:21 pm IST

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर पूरे प्रदेश के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। अब सिंगल शिफ्ट में बच्चों को सुबह 9:30 बजे स्कूल जाना होगा।

School timing- India TV Hindi
सरकार ने बदल दी स्कूलों की टाइमिंग Image Source : PTI

हरियाणा के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। ये बदलाव आगामी 15 नवंबर से सभी स्कूलों में लागू हो जाएगा। रिवाइज्ड टाइम के मुताबिक, स्कूल  सिंगल शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3:30 बजे खत्म होंगे। वहीं, राज्य भर में डबल-शिफ्ट स्कूलों में दो सेशन चलाए जाएंगे। पहला सेशन सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है वहीं, दूसरा सेशन दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा।

पहली बार दिया गया ये आदेश

जानकारी दे दें कि हरियाणा में हर साल 1 दिसंबर को स्कूलों की टाइमिंग बदली जाती है, लेकिन इस साल ये आदेश जल्दी आ गया है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लेटर भेजते हुए कहा है कि सभी इस आदेश का पालन करें।

एयर पॉल्यूशन के कारण, सभी स्कूल बंद

दूसरी ओर, 8 नवंबर को दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा था कि, दिल्ली में एयर पॉल्यूशन के कारण, सभी स्कूलों की दिसंबर में होने वाली विंटर वेकेशन को स्थगित कर दिया है। ये छुट्टिया अब 9 नवंबर से 18 नवंबर तक होंगी। वहीं, सर्कुलर में आगे यह भी कहा गया है कि बची हुई विंटर वेकेशन के लिए निर्देश सही समय आने पर जारी किए जाएंगे।  इससे पहले, खराब एयर पॉल्यूशन के कारण दिल्ली में पहले ही 3 नवंबर से 10 नवंबर तक छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। प्रदूषण के गंभीर स्तर के कारण, दिल्ली सरकार ने क्लास 5 तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद कर दिया। वहीं, नोएडा के कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस चल रही है।

ये भी पढ़ें:

किस रोग के डॉक्टर को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?
इंडियन ओवरसीज बैंक ने कई पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।