1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट में कितने अंक लाने पर BDS के लिए मिल सकता है सरकारी कॉलेज? जानें कौन सा है नंबर 1 इंस्टीट्यूट

नीट में कितने अंक लाने पर BDS के लिए मिल सकता है सरकारी कॉलेज? जानें कौन सा है नंबर 1 इंस्टीट्यूट

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jun 10, 2025 02:19 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 03:23 pm IST

डेंटिस्ट बनने के इच्छुक उम्मीदावारों के मन में एक सवाल होता ही है कि नीट में कितने अंक लाने पर BDS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है। तो चलिए इसका जवाब इस खबर के जरिए जानते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इस कोर्स के लिए सबसे बेस्ट कॉलेज कौन सा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

डॉक्टर बनने के लिए भारत में कई तरह के कोर्स होते हैं (MBBS, BDS, BAMS आदि), जिनको पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स डॉक्टर बनते हैं। लेकिन इसके लिए कैंडिडेट्स को पहले नीट यूजी की परीक्षा पास करनी होती है या यूं कहें कि मिनिमम कटऑफ को क्रॉस करना होता है। कुछ स्टूडेंट्स की चाहत एक MBBS डॉक्टर बनने की होती है तो कुछ डेंटिस्ट बनने का ख्वाब रखते हैं, वहीं कुछ BAMS के लिए इच्छुक होते हैं। लेकिन पहली और दूसरी पसंद अधिकतर की MBBS और BDS(डेंटिस्ट डॉक्टर) ही होती है। तो क्या आप जानते हैं कि नीट में कितने अंक लाने पर BDS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है? आइए इस खबर के माध्यम से आज इस सवाल के उत्तर को जानते हैं। 

लगभग हर उम्मीदवार की इच्छा सरकारी कॉलेज में दाखिला लेकर पढ़ने की होती है लेकिन बहुत कम को ही यह सफलता प्राप्त होती है। सबसे पहले बता दें कि बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी BDS में एडमिशन उम्मीदवारों की श्रेणी पर निर्भर करता है। अनारक्षित(Unreserved) कैटेगरी की तुलना में आरक्षित श्रेणी(Resrved category) के कैंडिडेट्स को आमतौर पर बीडीएस के लिए NEET में कम अंकों की आवश्यकता होती है। BDS के लिए 550 या इससे ज्यादा का स्कोर अच्छा माना जाता है, इतने अंक के आसपास लाने पर उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेज मिल सकता है। जानकारी दे दें कि इस कोर्स को पूरी करने के बाद आप दांतों के डॉक्टर के बनते हैं।

देश का टॉप डेंटल कॉलेज?

अब सवाल आता है कि BDS के लिए सबसे टॉप का कॉलेज कॉलेज कौन सा है? तो बता दें कि देश का नंबर 1 डेंटल कॉलेज सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज है। यह कॉलेज तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है। NIRF Ranking 2024 के अनुसार, यह कॉलेज देश का टॉप डेंटल कॉलेज है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में लगभग 329 डेंटल कॉलेज हैं, जिनमें लगभग 27,868 बीडीएस सीटें हैं। बता दें कि इस साल की नीट परीक्षा बीते माह मई में आयोजित हो चुकी है। उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। अगर आप एक डेंटिस्ट के रूप में अपने करियर को आगे देखते हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।