Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG में कितने अंक लाने पर ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए मिल सकता है सरकारी कॉलेज? जानें

NEET UG में कितने अंक लाने पर ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए मिल सकता है सरकारी कॉलेज? जानें

नीट यूजी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार परिणाम का वेट कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि NEET UG में कितने अंक लाने पर ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : May 21, 2025 02:41 pm IST, Updated : May 21, 2025 03:05 pm IST
प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

हर साल की तरह इस वर्ष भी नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। अब इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने परिणाम के इंतजार में हैं। अगर आप इस वर्ष की नीट परीक्षा में शामिल हुए हैं या अगले वर्ष की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आने वाली है। इस परीक्षा में शामिल हुए या होने वाले उम्मीदवारों की पहली पसंद एक MBBS डॉक्टर बनने की होती है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट यूजी में कितने अंक लाने पर ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। आइए इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के जवाब से अवगत होते हैं। 

कितने अंक लाने पर मिल सकता है ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए सरकारी कॉलेज?

सबसे पहले आपको बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के जरिए 766 मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। अब अपने प्रश्न पर वापस आते हैं कि नीट यूजी में कितने अंक लाने पर ओबीसी कैटेगरी को MBBS के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है? तो बता दें कि OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को कम से कम 610 के आसपास अंक लाने पर MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है। वहीं, जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 650 के आसपास अंक लाने पर MBBS के लिए सरकारी कॉलेज मिल सकता है। 

सबसे ज्यादा MBBS सीट किस राज्य में हैं?

इस परीक्षा के माध्यम से 766 मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन (UG कोर्सेज में) मिलता है। इनमें 423 सरकारी कॉलेज और 343 प्राइवेट कॉलेज हैं। इन सभी कॉलेजों में MBBS की कुल मिलाकर 1 लाख से ज्यादा सीटें हैं। NMC के मुताबिक सबसे अधिक एमबीबीएस सीटें कर्नाटक राज्य में हैं। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जहां सबसे अधिक एमबीबीएस सीटें(12415) हैं।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement