1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP पुलिस में कांस्टेबल की ट्रेनिंग कितने महीने की होती है? पढ़ लें यहां डिटेल

UP पुलिस में कांस्टेबल की ट्रेनिंग कितने महीने की होती है? पढ़ लें यहां डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 06:11 pm IST

UPPRPB की तरफ से 60 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों को भरने के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल की ट्रेनिंग कितने महीने की होती है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड यानी UPPRPB की तरफ से 60 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी किया जा चुका है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फाइनल परिणाम को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से 13 मार्च 2025 को जारी गया। इसमें जिन कैंडिडेट्स को सफलता मिली है, वे सभी अब आगे की प्रोसेस का हिस्सा बनेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफल कैंडिडेट्स को अब आगे कौन-कौन सी प्रोसेस से गुजरना होगा? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60,244 कॉन्स्टेबल पोस्ट्स पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स का दस्तावेज सत्यापन हुआ और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट व फिजिकल फिटनेस टेस्ट हुआ। फिर आखिरी में मेरिट लिस्ट जारी की गई। 

कितने टाइम का होगा प्रशिक्षण?

फोर्स में ज्वाइनिंग से पहले कैंडिडेट्स को आवश्यक प्रशिक्षण(ट्रेनिंग) दिया जाता है। इस भर्ती में सेलेक्ट किए गए 60244 कैंडिडिट्स की 9 महीने की कंबाइन्ड ट्रेनिंग होगी। शुरुआत में, एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (JTC) सभी 75 जिलों में कराई जाएगी, इसके बाद शेष आठ महीने की ट्रेनिंग अन्य केंद्रों पर होगी। 

ट्रेनिंग के दौरान फिजिकल फिटनेस, हथियारों का प्रशिक्षण और लॉ से रिलेटेड जानकारी दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं, जैसे शारीरिक फिटनेस, हथियार प्रशिक्षण, कानूनी ज्ञान, सामुदायिक पुलिसिंग और बहुत कुछ में प्रशिक्षण दिया जाता है। इस ट्रेनिंग पीरियड को पूरा करने के बाद ही कैंडिडेट्स को डिपार्टमेंट में आधिकारिक ज्वानिंग दी जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।