1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, जान लें आगे का प्रोसेस

IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, जान लें आगे का प्रोसेस

 Published : Mar 02, 2026 05:19 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 05:26 pm IST

IBPS क्लर्क मेन परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA)/क्लर्क की भर्ती के लिए IBPS क्लर्क मेन्स रिजल्ट को घोषित कर दिया है। रिजल्ट ऑफिशियल पोर्टल, ibps.in पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा के परिणाम को चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वहां मांगे विवरण को भरें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा रिजल्ट: डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

बता दें कि रिजल्ट का लिंक 1 अप्रैल 2026 तक एक्टिव रहेगा। इसके बाद लिंक डी-एक्टिवेट कर दिया जायेगा। ऐसे में उम्मीदवार इससे पहले लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

आगे का प्रोसस?

जिन कैंडिडेट्स ने मेन्स एग्जाम में सफलता पाई है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल असेसमेंट के लिए बुलाया जाएगा। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए 15,684 पदों को भरा जाएगा। 

बता दें कि इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किया गया था। प्रीलिम्स रिजल्ट 20 नवंबर, 2025 को घोषित किया गया था। वहीं, मेन्स एग्जाम 29 नवंबर, 2025 को हुआ था और रिजल्ट आज यानी 2 मार्च, 2026 को जारी किया गया है। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।