IBPS Clerk Prelims Exam: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 2025 की शुरूआत हो गई है। 4 और 5 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है। इसके बाद अब परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जानी है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं और साथ ही कंप्लीट अंक योजना को जानते हैं।
नेगेटिव मार्किंग?
परीक्षा चाहे कोई भी लेकिन नेगेटिव मार्किंग को लेकर हर उम्मीदवार के मन में प्रश्न होता है कि होगी कि नहीं, जोकि लाजमी है। ऐसे में आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा में नकारात्मक अंकन(Negative Marking) होगा या नहीं, ये सवाल उम्मीदवारों के मन में होगा ही। तो बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 0.25 अंक दंड के रूप में काटे जाएंगे।
मार्किंग स्कीम और एग्जाम पैटर्न
नीचे दिए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए तय मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं।
- IBPS क्लर्क 2025 प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंड थे(इसमें- अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता), जिसमें कुल 100 प्रश्न थे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे
- कुल अवधि 60 मिनट , जिसमें प्रत्येक खंड के लिए 20 मिनट की समय सीमा।
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा जल्द ही आंसर-की को जारी किया कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे चेक कर सकेंगे और जो कैंडिडेट्स आंसर-की से संतुष्ट नहीं होंगे, वे सभी उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे आंसर-की?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगा गया विवरण भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आंसर-की खुल जाएगी।
- अब कैंडिडेट्स आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़ें-
IBPS Clerk Exam Analysis 2025: ईजी या टफ? जानें कैसा रहा IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का पेपर