1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS RRB Clerk मुख्य परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? एडमिट कार्ड जारी

IBPS RRB Clerk मुख्य परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? एडमिट कार्ड जारी

 Published : Sep 29, 2024 12:34 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 12:34 pm IST

IBPS RRB Clerk मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मदवारों के लिए एक खबर है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी - India TV Hindi
IBPS RRB Clerk मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी Image Source : PEXELS

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2024: जो उम्मीदवार IBPS RRB क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने IBPS RRB क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर 6 अक्टूबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। जानकारी दे दें कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई थी, केवल वे ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध IBPS RRB क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिर में आगे की ज़रूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2024: एग्जाम पैटर्न 

IBPS क्लर्क परीक्षा में साक्षात्कार शामिल नहीं है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से सेक्शन वाइज प्रश्नों की संख्या और अंकों की जांच कर सकते हैं।

सेक्शन प्रश्नों की संख्या अंक
रीजनिंग 40 50
जनरल अवेयरनेस 40 40
न्यूमेरिकल एबिलिटी 40 50
इंग्लिश लैंग्वेज/हिंदी लैंग्वेज 40 40
कंप्यूटर नॉलेज 40 20
कुल 200 200

मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें- 

भारत का एक ऐसा राज्य जहां नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन, जानें 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।