Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्दी करें! ICSI CS दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए कल खत्म हो रहे आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

जल्दी करें! ICSI CS दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए कल खत्म हो रहे आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Oct 09, 2024 08:35 pm IST, Updated : Oct 09, 2024 08:42 pm IST

आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने का की कल आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

ICSI CS दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की कल आखिरी तारीखौ- India TV Hindi
Image Source : FILE ICSI CS दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की कल आखिरी तारीख

जिन उम्मीदवारों को आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करना है उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की तरफ से आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया 10 अक्तूबर 2024 को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे सभी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर दें। 

जानकारी दे दें कि जो अभ्यर्थी कल तक आवेदन नहीं कर सकते, वे सभी 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई? 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • अब आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

Direct link

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की पात्रता मानदंड यह है कि अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्री-एग्जाम टेस्ट तथा ओडीओपी और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्री-एग्जाम टेस्ट पूरा किया हो।

कब होगी परीक्षा?

आईसीएसआई सीएस दिसंबर सेशन की परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी।

नामांकन सेवाएं, जैसे कि केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम या वैकल्पिक विषय में बदलाव, छूट अनुरोधों को रद्द करना या उच्च योग्यता के आधार पर छूट देने के लिए दस्तावेजों को फिर से जमा करना, 20 नवंबर, 2024 तक पूरा किया जाना चाहिए। उम्मीदवारों को प्रत्येक बदलाव के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा, चाहे वह केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम या वैकल्पिक विषय का बदलाव हो। समूह या मॉड्यूल जोड़ने पर परीक्षा शुल्क के अलावा 250 रुपये का शुल्क लगेगा।

ये भी पढ़ें- 

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं उमर अब्दुल्ला? जानें 

आखिर कहां तक पढ़े हैं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी? जानें  

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement