1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICSI CSEET Result 2024: जारी हुआ आईसीएसआई सीएसईईटी का रिजल्ट, इंडिया टीवी पर देखें सबसे पहले

ICSI CSEET Result 2024: जारी हुआ आईसीएसआई सीएसईईटी का रिजल्ट, इंडिया टीवी पर देखें सबसे पहले

 Published : Nov 18, 2024 11:04 am IST,  Updated : Nov 18, 2024 11:22 am IST

ICSI CSEET Result 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, आईसीएसआई ने आज यानी 18 नवंबर को आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 के परिणाम को जारी कर दिया है।

ICSI CSEET 2024 का रिजल्ट जारी - India TV Hindi
ICSI CSEET 2024 का रिजल्ट जारी Image Source : FILE

ICSI CSEET Result 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, आईसीएसआई की तरफ से आज यानी 18 नवंबर को आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 के परिणाम को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि CSEET नवंबर 2024 परीक्षा 9 नवंबर और 11 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा 120 मिनट में रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ICSI CSEET Result 2024: कैसे करें चेक व डाउनलोड

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने ICSI CSEET नवंबर सेशन के परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर 'आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2024 लिंक' पर क्लिक करें
  • अब यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। 
  • इसके बाद आप जरूरी क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें। 
  • इतना करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। 
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • इसके बाद इसे चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में इसका एक प्रिंट आउट ले लें। 

स्कोर कार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी? 

  • परिणाम तिथि
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवार का नाम
  • पेपर कोड
  • विषय
  • अधिकतम अंक
  • प्राप्त अंक
  • परिणाम की स्थिति
  • स्कोरकार्ड की वैधता

अब आगे क्या? 

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है वे सभी सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं। जिनको इस परीक्षा में सफलता नहीं मिली है, वे सीएस योग्यता प्राप्त करने के लिए CSEET परीक्षा में फिर से शामिल हो सकते हैं। अभी तक, बोर्ड ने केवल CSEET परिणाम जारी किए हैं। उम्मीद है कि अधिकारी बाद में CSEET 2024 रैंक जारी करेंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- RBI Assistant की कितनी सैलरी होती है? जानें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।