1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IGNOU पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

IGNOU पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2023 03:19 pm IST,  Updated : Mar 01, 2023 03:19 pm IST

IGNOU PHD Entrance Exam Answer Key: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से आज यानी 1 मार्च को पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

इग्नू पीचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी(सांकेतिक फाइल फोटो)- India TV Hindi
इग्नू पीचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी(सांकेतिक फाइल फोटो) Image Source : FILE

IGNOU PHD Entrance Exam Answer Key: PHD में एडमिशन लेने के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने आज यानी 1 मार्च को पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया है। पीएचडी में एडमिशन के लिए इस एंट्रेंस एग्जाम को देने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि IGNOU पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आसंर-की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को आयोजित की गई थी। आवेदक अपने प्रश्न entrytest@ignou.ac.in पर जमा कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सूचित किया जाता है कि 4 मार्च (शाम 6 बजे) के बाद किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशिय वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स PHD प्रवेश परीक्षा की आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर आपके सामने एक नई पीडीएफ खुल जाएगी। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स आंसर-की को चेक कर लें 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स फ्यूचर के लिए उसका प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें- आखिर Train के लास्ट डिब्बे पर ही क्यों बना होता है X? क्या होता है इसका मतलब? जानें इसकी वजह

कोटा कोचिंग इंडस्ट्री की रीढ़ हैं 'करोड़पति टीचर', सैलरी सुन उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।