1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Advanced 2025 के लिए फॉरेन नेशनल्स इस तारीख से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 18 मई को है परीक्षा

JEE Advanced 2025 के लिए फॉरेन नेशनल्स इस तारीख से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 18 मई को है परीक्षा

 Published : Mar 31, 2025 09:09 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 09:09 pm IST

JEE Advanced 2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 18 मई को होना निर्धारित है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि विदेशी नागिरक इस परीक्षा के लिए कब से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

जेईई एडवांस्ड 2025 (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
7 अप्रैल 2025 से फॉरेन नेशनल्स जेईई एडवांस्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

JEE Advanced 2025 के लिए विदेशी नागरिक 7 अप्रैल से पंजीकरण कर सकेंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर विदेशी नागरिकों और ओसीआई/पीआईओ (एफ) उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 7 अप्रैल से शुरू करेगा। जानकारी दे दें कि इसके लिए फॉरेन नेशनल्स 2 मई 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं, जोकि लास्ट डेट है। इच्छुक विदेशी कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहल ही आवेदन कर दें। वहीं, विदेशी नागरिक और ओसीआई/पीआईओ (एफ) उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JEE Advanced 2025: कैसे कर सकेंगे आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और आखिरी में उसका एक प्रिंट आउट ले लें। 

JEE Advanced 2025: 18 मई को है परीक्षा

बता दें कि जेईई एडवांस्ड की प्रवेश परीक्षा 18 मई को होनी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA, जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 की परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित करेगी। NTA ने 2, 3 और 4 अप्रैल के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। हालांकि, 7, 8 और 9 अप्रैल की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जेईई मेन्स 2025 वेबसाइट के जरिए जारी किए जाएंगे। 

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दा जाती है। 

ये भी पढ़ें- बिहार होमगार्ड भर्ती: अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई? 15000 है वैकेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।