Bihar Home Guard Recruitment: अगर आप बिहार में नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। बिहार में होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 15000 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 16 अप्रैल है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक अप्लाई कर दें।
अब सवाल आता है कि इस होमगार्ड भर्ती के लिए अधिकतम किस आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं।
बिहार होमगार्ड भर्ती: आवेदन करने की आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अगर सरलता से कहें तो आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।
बिहार होमगार्ड भर्ती: कैसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर 'फॉर न्यू एप्लीकेशन-अप्लाई' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही यह आपको एक अलग पेज पर रीडायरेक्ट करेगा, जहां आपको बेसिक डिटेल्स भरनी होगी।
- इसके बाद अपने अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करके आवेदन पत्र को भरें।
- फॉर्म को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद शुल्क भुगतान करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद उम्मीदवार आखिरी में पुष्टिकऱण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।