JEE Advanced 2026 के सिलेबस को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया है। सिलेबस को पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के लिए सब्जेक्ट के हिसाब से डिटेल में टॉपिक देख सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार सिलेबस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जेईई परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 का सिलेबस कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर एग्जामिनेशन वाले टैब पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने सिलेबस खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार सिलेबस को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
डायरेक्ट लिंक से करें चेक व डाउनलोड
बता दें कि जेईई एवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पेपर एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर दो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 एलिजिबिलिटी
जो उम्मीदवार JEE Main 2026 परीक्षा में पास होंगे, वे कैंडिडेट्स ही JEE Advanced 2026 में बैठने के लिए पात्र होंगे।
जेईई मेन 2026 परीक्षा
बता दें कि जेईई मेन परीक्षा दो सेशंस में आयोजित की जाएगी। पहला सेशन का आयोजन 21 से 30 जनवरी तक होगा और दूसरा सेशन 1 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, एग्जाम से तीन से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
CSIR UGC NET परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें यहां