1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द कर दें अप्लाई

JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द कर दें अप्लाई

 Published : Feb 22, 2025 07:22 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 07:23 pm IST

JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इसके लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप भी JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

क्या है लास्ट डेट?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। तय तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवारों होम पेज पर 'ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए पंजीकरण करें' वाले अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें
  • इसके उम्मीदवार आवश्यक विवरण प्रदान करके पहले खुद को पंजीकृत करें।
  • सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए JEE Main 2025 आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

क्या है आवेदन शुल्क?

  • पुरुष अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी: 1,000 रुपये
  • महिला अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी: 800 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर श्रेणी: 500 रुपये

जो उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए उपस्थित हुए हैं और दूसरे सत्र के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे अपने पिछले आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। वे पेपर, परीक्षा का माध्यम और शहर की पसंद भी बदल सकते हैं। नए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण कराना होगा और फिर जेईई मेन्स सत्र 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन पत्र भरने की अनुमति है। जिन उम्मीदवारों के पास एक से अधिक आवेदन संख्या पाई जाती है, उन्हें अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाला माना जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।