1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main Session 2 Admit card: कब जारी होंगे जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड, 4 अप्रैल से शुरू हैं एग्जाम

JEE Main Session 2 Admit card: कब जारी होंगे जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड, 4 अप्रैल से शुरू हैं एग्जाम

 Published : Mar 25, 2024 01:16 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 01:20 pm IST

जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है उन सभी को अब एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। क्यों कि परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होनी है तो ऐसे में उम्मीद है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को जल्द ही जारी किया जा सकता है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JEE Main Session 2 Admit card: जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से  संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2024) सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड को जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी दे दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि अभी इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

लॉगिन क्रेडेंशियल को यूज करना होगा

बता दें कि जेईई मेन्स के सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा सिटी स्लिप मार्च के तीसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद थी लेकिन इसे अभी तक जारी नहीं किया गया है। जारी होने पर, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

चरणों में जारी होंगे प्रवेश पत्र 

जानकारी दे दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा की वास्तविक तारीख से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिसका मतलब है कि एनटीए इसे चरणों में जारी करेगा। जेईई मेन परीक्षा का दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कैसे चेक कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप 

  • सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन्स 2024 वेबसाइट jeemain.nta.ac.in खोलें।
  • इसके बाद सत्र 2 के एडमिट कार्ड या परीक्षा सिटी स्लिप के लिए डाउनलोड लिंक खोलें
  • फिर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • इसके बाद लॉग इन करें।
  • इसके बाद दस्तावेज़ जांचें और डाउनलोड करें। 

एडमिट कार्ड के अलावा, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एक सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) (ए4 आकार के पेपर पर एक स्पष्ट प्रिंटआउट) विधिवत भरकर ले जाएं। उपस्थिति शीट पर चिपकाने के लिए एक अतिरिक्त फोटो भी ले जाना होगा।

लिखने के लिए, उम्मीदवारों को एक साधारण बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करना चाहिए। यदि वह मधुमेह रोगी है तो वे एक पारदर्शी पानी की बोतल और फल/चीनी टेबल ले जा सकते हैं।

 ये भी पढ़ें- बिहार DElEd प्रवेश परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस; जानें यहां

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।