1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. झारखंड में JAC कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित, जारी किया गया नोटिस

झारखंड में JAC कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित, जारी किया गया नोटिस

 Published : Jan 26, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 05:43 pm IST

झारखंड कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है।

झारखंड कक्षा 8वीं और 9वीं के एग्जाम पोस्टपोन (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
झारखंड कक्षा 8वीं और 9वीं के एग्जाम पोस्टपोन (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PEXELS

Jharkhand Class 8th and 9th Board Exams: झारखंड कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। झारखंड कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट का पता है- jacexamportal.in।

जारी किए गए नोटिस मे कहा गया है कि "कक्षा 08 एवं 09 परीक्षा, 2025 में सम्मिलित होनेवाले नियमित / स्वतंत्र छात्र/छात्रा, उनके अभिभावकों, संबंधित विद्यालय के प्रधानों तथा संबंधित पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 28.01.2025 को आयोजित कक्षा-08 की परीक्षा एवं दिनांक 29.01.2025 से 30.01.2025 तक आयोजित होने वाली कक्षा-09 की परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षाओं के आयोजन की तिथि से संबंधित सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी। संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया जाता है कि परिषद् द्वारा उपलब्ध कराये गये परीक्षा से संबंधित सभी सामग्रियों को सुरक्षित संधारित करना सुनिश्चित करेंगे।"

कैसे चेक करें नोटिस 

नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से नोटिस को चेक किया जा सकता है। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद 'क्लास 8 एग्जाम पोस्टपोन नोटिस' वाले टैब पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और चाहें तो इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट भी ले लें।

डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।