1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Kendriya Vidyalaya Admission 2023: कभी भी शुरू हो सकती है केवी में एडमिशन की प्रक्रिया, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Kendriya Vidyalaya Admission 2023: कभी भी शुरू हो सकती है केवी में एडमिशन की प्रक्रिया, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

 Published : Feb 15, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 01:02 pm IST

Kendriya Vidyalaya Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया कभी भी शुरु हो सकती है। आवेदन पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Kendriya Vidyalaya Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया कभी भी शुरु हो सकती है। आवेदन पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने के बाद, जिन अभिभावकों को अपने बच्चे का एमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए देश भर के 1252 केवीएस स्कूलों में करीब 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का पहली कक्षा में एडमिशन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद आप य KVS Class 1 Admission 2023 के रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अभिभावक सभी निर्देशों को पढ़ने के बाद 'आगे बढ़ें' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभिभावक अपने बच्चे का नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करें 
  • आखिरी में उसका एक प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।

एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

अगर पेरेंट्स को अपने बच्चे का एडमिशन(2023-2024) केंद्रीय विद्यालय में कराना है तो आपको KVS का एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पता होना चाहिए। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 यानी फर्स्ट क्लास में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की आयु 5से 7 वर्ष होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि Trains में AC कोच बीच में ही क्यों होते हैं? जानें इसकी वजह
JEE Mains 2023: जेईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें क्या है लास्ट डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।