1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. एक ऐसी जगह, जहां Google और Coffee होते हैं लोगों के नाम

एक ऐसी जगह, जहां Google और Coffee होते हैं लोगों के नाम

 Published : May 11, 2023 02:40 pm IST,  Updated : May 11, 2023 02:40 pm IST

पूरी दुनिया में एकमात्र हमारा देश ही ऐसा है जहां विभिन्न धर्मों के लोग अपनी संस्कृति के साथ एकसाथ रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कहीं पर बच्चों के नाम 'गूगल' और 'कॉफी' रखे जाते हों। अगर आप नहीं जानते हैं तो हैरान न हों, आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

हक्की-पिक्की समुदाय के लोग(फाइल फोटो)- India TV Hindi
हक्की-पिक्की समुदाय के लोग(फाइल फोटो) Image Source : FACEBOOK@INDIAN ROOTS FOUNDATION

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। हमारे देश में कुछ दूरी तय करने के बाद आम बोलचाल की भाषा भी चेंज होती मिल जाती है। पूरी दुनिया में एकमात्र हमारा देश ही ऐसा है जहां विभिन्न धर्मों के लोग अपनी संस्कृति के साथ एकसाथ रहते हैं। इस विविधताओं वाले देश में आपने बच्चों के नाम- राहुल, विक्रम, पुष्पा आदि तो सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कहीं पर बच्चों के नाम 'गूगल' और 'कॉफी' रखे जाते हों। अगर आप नहीं जानते हैं तो हैरान न हों, आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। 

कौन रखता है ऐसे नाम?

हमारे देश में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग धर्मों से जुड़े हुए लोग रहते हैं, जिनका रहना पहनना उस रीजन के हिसाब से भी अलग है। वहीं सबकी संस्कृति भी अपने में अलग पहचान रखती है। वहीं सबकी संस्कृति भी अपने में अलग पहचान रखती है। लेकिन एक ऐसी भी जनतजाति है जो खुद को खुद को हिंदु, मुस्लिम या यूं कहें कि किसी धर्म से नहीं जोड़ते हैं। यही नहीं, इस जनजाति के लोग अपने बच्चों को नाम गूगल और कॉफी जैसे नामों से पुकारते हैं। इस जनजाति का नाम 'हक्की-पिक्की' है। 

कहां रहते हैं ये लोग?
आपको ये जानकर हैरानी हो रही होगी कि किसी जगह बच्चों को नाम गूगल और कॉफी भी रखे जाते हैं। हक्की-पिक्की जनजाति के लोग कर्नाटक में पाए जाते हैं। इस जनजाति के लोग अपने बच्चों का नाम भी कुछ अलग ही रखते हैं। यही कारण है कि ये लोग बच्चों के नाम गूगल, कॉफी, एलिजाबेथ, मैसूर आदि रखते हैं। कोई भी बाहर का इंसान जब यहां आता है तो वो ये नाम सुनक आश्चर्यचकित हो जाता है। लेकिन यहां के लोग अपने इन नामों से बेहद खुश होते हैं। 

ये भी पढ़ें- एक ऐसा राज्य, जहां सिर्फ 1 रेलवे स्टेशन है; इसके बाद खत्म हो जाती है रेलवे लाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।