1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. डिजिटल माध्यम से दी जा रही शिक्षा से बडी संख्या में बच्चे वंचित : शिवा

डिजिटल माध्यम से दी जा रही शिक्षा से बडी संख्या में बच्चे वंचित : शिवा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 01:05 pm IST

कोविड—19 महामारी के इस दौर में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दिए जाने का जिक्र करते हुए मंगलवार को राज्यसभा में एक सदस्य ने कहा कि संसाधनों के अभाव में बडी संख्या में बच्चे, खास कर ग्रामीण इलाकों के, शिक्षा से वंचित हैं। द्

Large number of children deprived of education being...- India TV Hindi
Large number of children deprived of education being provided through digital means Shiva Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। कोविड—19 महामारी के इस दौर में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दिए जाने का जिक्र करते हुए मंगलवार को राज्यसभा में एक सदस्य ने कहा कि संसाधनों के अभाव में बडी संख्या में बच्चे, खास कर ग्रामीण इलाकों के, शिक्षा से वंचित हैं। द्रमुक के तिरूचि शिवा ने कोविड—19 महामारी के इस दौर में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दिए जाने का मुद्दा विशेष उल्लेख के जरिये उठाया। शिवा ने कहा कि कोविड—19 के मामले बढ रहे हैं और स्कूल बंद हैं। बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढाया जा रहा है।

यह ठीक है लेकिन सभी बच्चों को इस तरीके से शिक्षा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में या तो बच्चों की इंटरनेट तक पहुंच नहीं है या वहां कनेक्टिविटी का अभाव है। संसाधनों के अभाव में कई बच्चे डिजिटल शिक्षा से वंचित हैं जो चिंताजनक बात है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए सरकार को इस संबंध में तत्काल कदम उठाना चाहिए। सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा ''यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है और वित्त मंत्रालय को इस संबंध में ध्यान देना चाहिए।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।