1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बढ़ा दी गई IGNOU की री-रजिस्ट्रेशन और फ्रेश एडमिशन की लास्ट डेट, यहां जानें नई तारीख

बढ़ा दी गई IGNOU की री-रजिस्ट्रेशन और फ्रेश एडमिशन की लास्ट डेट, यहां जानें नई तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 04:51 pm IST

IGNOU में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये सुनहरा मौका हाथ से न जानें दें। IGNOU की री-रजिस्ट्रेशन और फ्रेश एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।

IGNOU- India TV Hindi
IGNOU Image Source : FILE

इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी ने पुनः पंजीकरण और नए एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार जनवरी सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में प्रस्तावित कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 फरवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस करना होगा जमा

नए एडमिशन के लिए, एडमिशन के समय पहले सेमेस्टर/वर्ष के कार्यक्रम शुल्क के साथ एक रजिस्ट्रेशन फीस लिया जाएगा। यदि कोई छात्र आवेदन/एडमिशन रद्द करने और शुल्क वापसी के लिए आवेदन करता है, तो यूनिवर्सिटी की पॉलिसी के अनुसार वापसी अनुरोध पर विचार किया जाएगा।

IGNOU Admission 2024: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध पुनः पंजीकरण लिंक या नए एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

री-रजिस्ट्रेशन के लिए, उम्मीदवारों को स्वयं के कार्ड/नेट बैंकिंग, भीम ऐप सहित यूपीआई के माध्यम से भुगतान करना होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

केंद्रीय विद्यालयों के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी! केवीएस ने आसान किया फीस जमा करने का सिस्टम
BPSC ने असिस्टेंट ऑर्किटेक्ट पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।