1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MBA करने के लिए नहीं चुन पा रहे बेस्ट कॉलेज, ये लिस्ट करेगी आपकी मदद

MBA करने के लिए नहीं चुन पा रहे बेस्ट कॉलेज, ये लिस्ट करेगी आपकी मदद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 01, 2022 08:28 pm IST,  Updated : Oct 01, 2022 09:16 pm IST

अगर कोई कैंडिडेट कॉर्पोरेट फील्ड में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहता है या फिर वो किसी MNC में नौकरी के अवसर की तलाश कर रहा है तो उसके लिए MBA कोर्स करना काफी अच्छा होगा। वहीं एडमिशन लेने के लिए एक अच्छा कॉलेज और इंस्टिट्यूट भी बहुत मायने रखता है।

List of top MBA colleges in india and their fees - India TV Hindi
List of top MBA colleges in india and their fees Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

ज्यादातर स्टूडेंट्स किसी भी कॉलेज और इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने से पहले उसके बारे में हर एक चीज़ पर विचार-विमर्श करते हैं कि कौन सा कॉलेज या इंस्टिट्यूट उनके करियर और प्लेसमेंट के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। जब तक कॉलेज और इंस्टिट्यूट अच्छा नहीं होगा तब तक कैंडिडेट्स भी अपने लिए एक अच्छा भविष्य नहीं बना पाएंगे। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, बेंगलोर

कर्नाटक के बेंगलोर में स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, देश का नंबर 1 मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट माना जाता है, जो अपनी अच्छी शिक्षा के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। इसकी स्थापना साल 1973 में हुई थी, जिसका उद्देश्य भारत में मैनेजमेंट शिक्षा को बढ़ावा देना था। इसमें लगभग 18-25 लाख रूपये तक खर्च करने होंगे।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद
यह इंस्टिट्यूट अपने बेहतरीन शिक्षा प्लेटफार्म और प्लेसमेंट के लिए पूरे इंडिया में मशहूर है। इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 11 दिसंबर साल 1961 में की गई थी। इस इंस्टिट्यूट का एजुकेशन सिस्टम भी काफी अच्छा है। इस इंस्टिट्यूट में लगभग 20 से 28 लाख फीस देनी होगी।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कोलकाता
यह देश के बेस्ट इंस्टिट्यूट की तीसरी श्रेणी में आता है। इस इंस्टीट्यूट में कैंडिडेट को बेहतरीन फैसिलिटी और बेहतर शिक्षा व्यवस्था मिलती है। इसकी स्थापना साल 1961 में की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य कोलकातावासियों को मैनेजमेंट से जुड़ी बेहतर शिक्षा देना था। इस इंस्टिट्यूट में MBA के लिए 15 से 25 लाख फीस देनी पड़ेगी।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, लखनऊ
ये मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट अपना खुद का ही एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट करवाता है। यह इंस्टिट्यूट देशभर में मैनेजमेंट स्टडीज के लिए चौथा बेस्ट कॉलेज है। यहां स्टूडेंट्स को अच्छे कैंपस प्लेसमेंट ऑप्शन भी मिल जाते हैं। इस इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए18 से 25 लाख तक फीस देनी होगी।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, इंदौर
यह इंस्टिट्यूट मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित है, इस इंस्टिट्यूट की स्थापना साल 1996 में की गई थी। यह इंस्टीट्यूट मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध संस्थान माना जाता है, जो अपने स्टूडेंट्स को बेहतर प्लेसमेंट प्रदान करता है। इस इंस्टिट्यूट में पढ़ाई के लिए लगभग 12 से 23 लाख के बीच फीस देनी होगी।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कोझीकोड, केरल
इस इंस्टिट्यूट का कैंपस लगभग 112.5 एकड़ की ज़मीन पर फैला हुआ है। केरल के प्राचीन शहर कालीकट के कुन्नमंगलम क्षेत्र में दो पहाड़ियों पर ये इंस्टिट्यूट बनाया गया था। ये कैंपस देश के सबसे अच्छे संस्थानों में से एक माना जाता है। इस इंस्टिट्यूट में पढ़ने के लिए लगभग 15 से 22 लाख के बीच फीस देनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।