पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद समूचे देश में रोष का माहौल है। इस बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक राय ने कहा, "हम (22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के) आश्रितों का लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए स्वागत करेंगे। उनकी शिक्षा, आवास, पुस्तकों आदि का खर्च विश्वविद्यालय द्वारा वहन किया जाएगा।" बता दें कि बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 20 से अधिक लोगों की आतंकियों ने जान ले ली थी। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद तनाव भरा माहैल है।
- Hindi News
- एजुकेशन
- लखनऊ विश्वविद्यालय का बड़ा ऐलान, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के आश्रितों को देगा मुफ्त शिक्षा
लखनऊ विश्वविद्यालय का बड़ा ऐलान, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के आश्रितों को देगा मुफ्त शिक्षा
लखनऊ विश्वविद्यालय 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के आश्रितों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement