1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्दी करें! Maharashtra NEET काउंसलिंग 2023 के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट

जल्दी करें! Maharashtra NEET काउंसलिंग 2023 के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2023 10:08 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 10:08 am IST

Maharashtra NEET UG Counselling 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज यानी 31 जुलाई को Maharashtra NEET UG काउंसलिंग के लिए आवदेन प्रक्रिया को बंद कर देगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Maharashtra NEET UG Counselling 2023: महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज यानी 31 जुलाई को Maharashtra NEET UG काउंसलिंग के लिए आवदेन प्रक्रिया को बंद कर देगा। राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  cetcel.net.in पर जाकर आज रात 11:59 बजे तक आवदेन कर सकते हैं। 

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 24 जुलाई को शुरू हुए थे। शुरुआत में, महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई थी, जो बाद में बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई थी। उम्मीदवार बुनियादी और शैक्षिक विवरण प्रदान करके, मूल दस्तावेजों की रंगीन स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करके और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करके काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cetcel.net.in/NEET-UG-2023 पर जाएं। 
  • इसके बाद नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 
  • दस्तावेज़ अपलोड करें, परामर्श शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें। 
  • आखिरी में आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 

  • नीट यूजी स्कोरकार्ड 2023
  • 10+2 मार्कशीट
  • डोमिसाइल प्रमाणपत्र
  • कैटेगरी प्रमाणपत्र, जहां भी आवश्यक हो
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिकुलेशन)

ये भी पढ़ें: KGMU Recruitment 2023: नर्सिंग ऑफिसर की पोस्ट पर निकली भर्ती, इतने पदों पर है वैकेंसी

BHU Recruitment 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।