1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BHU Recruitment 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

BHU Recruitment 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2023 09:00 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 09:00 am IST

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU की तरफ से आज यानी 31 जुलाई को विभिन्न टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवदेन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BHU Recruitment 2023: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में निकली टीचिंग पोस्ट्स के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स इधर ध्यान दें। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU की तरफ से आज यानी 31 जुलाई को विभिन्न टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवदेन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 307 विभिन्न टीचिंग पोस्ट्स पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इनमें- 

  • प्रोफेसर के लिए 85 पद
  • असोसिएट प्रोफेसर के लिए 133 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 89 पद 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना आवश्यक है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bh.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट' टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एडवारटाइजमेंट क्रमांक 01-13/2023-2024 (शिक्षण पद) पर क्लिक करें। 
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • इतना करने के बाद अब पद चुनें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। 
  • अब सबमिट किया गया फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें। 

ये भी पढ़ें: MP NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की आज अंतिम तारीख, जल्द करें अप्लाई
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन