1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MP Board रिजल्ट जारी, 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप

MP Board रिजल्ट जारी, 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 15, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 01:42 pm IST

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10 और 12 के नतीजे जारी हो गए हैं। कक्षा 10 की परीक्षा में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

MP Board क्लास 10 और 12 के परिणाम को आज जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबासइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। नतीजे देखने के लिए छात्र-छात्राों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कुल 73.42 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल 76.01 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए। एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा में खुशी रॉय ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। MPBSE की कक्षा 10 और 12, दोनों ही 2026 की परीक्षाओं में, छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

12वीं कक्षा के टॉपर (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स)

कॉमर्स टॉपर

  • खुशी राय- रैंक 1
  • चांदनी विश्वकर्मा- रैंक 1
  • मनु शुक्ला- रैंक 2
  • आर्ची माहेश्वरी- रैंक 2
  • खुशबू पाटीदार- रैंक 2

साइंस स्ट्रीम टॉपर 

  • श्लोक प्रजापति- रैंक 1
  • गौरी शर्मा- रैंक 2
  • डॉली पुरवार- रैंक 2
  • अर्जुन गुर्जर- रैंक 2

आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर

  • श्रुति तोमर- रैंक 1
  • आकाश अहिरवार- रैंक 1
  • मुस्कान रावत- रैंक 2
  • आदित्य चतुवेर्दी- रैंक 2

MP Board Result: आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें कक्षा 10वीं और 12वीं करें चेक 

सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगी गई डिटेल्स(जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, एप्लीकेशन नंबर) भरनी होंगी। इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एमपी बोर्ड परिणाम खुल जाएगा। अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें। आखिरी में छात्र-छात्राएं एक प्रिंट आउट ले लें।

डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें। 
  • इसके बाद 10वीं कक्षा/12वीं कक्षा की मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद MP बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद MP बोर्ड क्लास 10/ 12 का परिणाम वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद  MP बोर्ड क्लास परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।