1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MP NEET पीजी राउंड 2 काउंसलिंग की तारीखें घोषित, जानें यहां

MP NEET पीजी राउंड 2 काउंसलिंग की तारीखें घोषित, जानें यहां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Aug 20, 2023 03:58 pm IST

MP NEET PG 2023 Round 2 Counseling Date: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) ने नीट पीजी 2023 के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग तारीखों की घोषणा कर दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MP NEET PG 2023 round 2 counseling date:  मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) ने नीट पीजी 2023 के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग तारीखों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं, वे राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक विकल्प भरने की प्रक्रिया 29 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर शुरू होगी। 

29 अगस्त को जारी होगी खाली सीटों की लिस्ट 

शेड्यूल के मुताबिक, खाली सीटों की लिस्ट 29 अगस्त को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया उन सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है जो एमपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के दूसरे दौर की प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं और पहले दौर में जिन्होंने अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है। च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की विंडो 1 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

सेकेंड लिस्ट कब होगी जारी
दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट 6 सितंबर को जारी की जाएगी। उसके बाद, उम्मीदवार 7 से 11 सितंबर के बीच नामित कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेंगे, अपनी सीटों को अपग्रेड कर सकेंगे, ऑनलाइन इस्तीफा/रद्दीकरण का विकल्प चुन सकेंगे।

बोर्ड NEET PG 2023 स्कोर के माध्यम से 830 एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और 313 एमडीएस में प्रवेश देगा। सीट आवंटन उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीट की उपलब्धता, आरक्षण नीति सहित अन्य कारकों पर आधारित होगा।

इस डेट तक बढ़ी आखिरी तारीख 
बोर्ड की तरफ से पहले दौर के प्रवेश की आखिरी तारीख को 20 अगस्त शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। जो लोग अपग्रेडेशन और इस्तीफे का विकल्प चुनना चाहते हैं, वे 26 अगस्त तक अनुरोध जमा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: SSC CHSL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।