1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर निकाली भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर निकाली भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 Published : Nov 01, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 06:15 am IST

AAI Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की तरफ से निकाली गई जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AAI Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 1 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।  

वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान जूनियर अधिकारियों की 496 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

  • पदनाम- जूनियर एग्जीक्यूटिव
  • कुल पद- 496 पद

आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को आवेदन शुल्क ₹1000 है। जबकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

AAI jobs 2023 योग्यता 
इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बीटेक या बीई या इंजीनियरिंग में बीएससी डिग्री होना जरूरी है। या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
जूनियर कार्यकारी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पद के लिए चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगा। उम्मीदवारों द्वारा दिए गए गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

AAI jobs 2023 सैलरी
इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 - 1,40,000 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी।

यो भी पढ़ें:  ये है भारत का सबसे कम पढ़ा लिखा जिला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन