1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. एआईएएसएल ने कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत 800 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

एआईएएसएल ने कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत 800 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2023 11:49 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 11:49 pm IST

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड, एआईएएसएल ने कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड, एआईएएसएल ने कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं,  वे सभी एआईएएसएल की आधिकारिक वेबसाइट aiasl.in पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स, 18, 19, 20, 21, 22 और 23 दिसंबर 2024 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 828 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • डिप्टी मैनेजर रैंप/मेंटेनेंस: 7 पद
  • ड्यूटी मैनेजर - रैंप: 28 पद
  • जूनियर ऑफिसर टेक्निकल: 24 पद
  • रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव: 138 पद
  • यूटिलिटी एजेंट कम रैंप ड्राइवर: 167 पद
  • ड्यूटी मैनेजर - पैसेंजर: 19 पद
  • ड्यूटी ऑफिसर - पैसेंजर: 30 पद
  • ड्यूटी मैनेजर - कार्गो: 3 पद
  • ड्यूटी ऑफिसर - कार्गो: 8 पद
  • जूनियर ऑफिसर - कार्गो: 9 पद
  • सीनियर कस्टमर सर्विस एग्जिक्यूटिव: 178 पद
  • कस्टमर सर्विस एग्जिक्यूटिव: 217 पद

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए पर्सनल/वर्चुअल इंटरव्यू शामिल है। प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी अपने विवेक से ग्रुप डिस्कशन भी शुरू कर सकती है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क "एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड" के पक्ष में मुंबई में देय डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ₹500/- है। वहीं, भूतपूर्व सैनिकों/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों से संबंधित उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एआईएएसएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

इन पदों के लिए जो कैंडिडटे्स आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, एज लिमिट आदि की जांच कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक से देखें नोटिफिकेशन 

ये भी पढ़ें- कैसे बनता है लोकसभा पास, क्या है पूरी प्रक्रिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन